गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया मे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले युद्धपोत के रूप में दर्ज आइएनएस विराट आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा है। 30 सालों तक भारत सहित ब्रिटेन नौसेना को अपनी सेवा देना वाला आइएनएस विराट आज मुम्बई में नौसेना के डॉकयार्ड से निकल गुजरात के उस डॉकयार्ड की तरफ चल पड़ा है जहां। इसे तोड़ा जाएगा।
Mumbai: De-commissioned INS Viraat, a Centaur Class Aircraft Carrier, which was in service for 30 years, moves out of the Naval Dockyard for a ship-breaking yard in Gujarat pic.twitter.com/nYUdMiMVGz
— ANI (@ANI) September 19, 2020
आइएनएस विराट को श्रीराम ग्रुप ने 38.54 करोड़ की बोली लगाकर अपने नाम किया है। “ग्रैंड ओल्ड लेडी” के नाम से मशहूर आइएनएस विराट का वजन 27,800 टन है। यह 226 मीटर लंबा और 49 मीटर चौड़ा सेंटोर श्रेणी का लड़ाकू विमान वाहक पोत है। 1984 में इसे भारत ने खरीदा था और 1987 में यह नौसेना के हिस्सा बना था। यह आइएनएस विक्रांत के साथ 1997 तक सेवाएं देता रहा इसके बाद अकेले ही लगभग 20 साल तक यह समुद्र की निगहबानी करता रहा। इसे 2017 मार्च में सेवा मुक्त कर दिया गया था।
