बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों और नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। साथ ही राजनीति से जुड़ी ख़बरों के आने का सिलसिला भी बढ़ गया है। अभी से कुछ दिनों पहले जहां दो अलग अलग जगहों से विधायकों को खदेड़ने की खबर आई थी वहीं अब एक खबर बिहार के शिवहर जिले से आ रही है। यहां कुछ बदमाशों ने जदयू विधायक शफुद्दीन के काफिले पर हमला बोल दिया।
The JDU MLA Shafuddin's vehicle was attacked but due to the timely response of police further attack was prevented. We have identified all the people involved in the incident and have arrested four till now. Action will be taken: Rakesh Kumar, DSP, Sheohar #Bihar (18.09.20) pic.twitter.com/d43SaSt2Wk
— ANI (@ANI) September 19, 2020
जानकारी के मुताबिक जब विधायक के काफिले पर हमला हुआ उस वक़्त वह मेसोठा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। यह घटना पिपराही थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि विधायक को इस हमले में कोई चोट नही आई है। पुलिस की सक्रियता की वजह से बदमाशों के मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
