पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत अब जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कई बड़े ऐलान किये हैं। कोरोना काल मे व्यापारियों की मदद के लिए जहां 1,350 करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान हुआ वहीं बिजली पानी के बिल पर एक साल तक 50 फीसदी छूट की भी घोषणा की गई है। मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। पढ़ें मुख्य बातें-
मनोज सिन्हा ने कहा,’आर्थिक समस्या झेल रहे बिजनेस समुदाय के लोगों के लिए 1,350 करोड़ का आर्थिक पैकेज मंजूर किया है। ये आत्मनिर्भर भारत अभियान के अलावा है इसके साथ कई बड़े प्रशासनिक कदम भी हमने लिये हैं जिससे आवाम को आने वाले दिनों में बड़ा लाभ मिलने वाला है।’
उप-राज्यपाल ने आगे बोलते हुए कहा कि,’हमने तय किया है कि जम्मू-कश्मीर में 5% इंटरेस्ट सबवेंशन सभी छोटे-बड़े उधार लेने वाले व्यापारियों के लिए बिना किसी भेदभाव के हम कर रहे हैं। इसमें 950 करोड़ रुपये जम्मू-कश्मीर का प्रशासन सीधे मदद कर रहा है।’
एक साल के लिए बिजली और पानी के बिल में 50% की रियायत दी है, जिस पर करीब 105 करोड़ रुपये हम खर्च करने जा रहे हैं। किसान, आम परिवार, व्यापारी सबके लिए ये फैसला किया गया है।
‘आत्मनिर्भर भारत’ पहला चरण, आज संघ राज्य क्षेत्र ने जो निर्णय किया है ये दूसरा चरण और इससे बहुत बड़ा तीसरा चरण अभी आने वाला है। यहां की नई औद्योगिक नीति भारत सरकार ने तैयार कर ली है, मैं उम्मीद करता हूं कि जल्दी उसकी घोषणा होगी।
