आत्मनिर्भर भारत के तहत कश्मीर में खुला सरकारी खजाना, आर्थिक पैकेज, बिजली-पानी बिल पर छूट का ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत अब जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कई बड़े ऐलान किये हैं। कोरोना काल मे व्यापारियों की मदद के लिए जहां 1,350 करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान हुआ वहीं बिजली पानी के बिल पर एक साल तक 50 फीसदी छूट की भी घोषणा की गई है।

एक साल और बढ़ाई गई आवश्यक चिकित्सा प्रत्यारोपण उपकरणों के निर्धारित मूल्य की अवधि, जानें आपको क्या मिलेगा फायदा

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स विभाग के अधीन राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एपीपीए) ने आम आदमी तक उचित मूल्य पर आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए घुटना प्रत्यारोपण उपकरणों की “निर्धारित मूल्य” की अवधि 14 सितंबर 2021 तक के लिए एक वर्ष और बढ़ा दी है।