उत्तरप्रदेश के हाथरस में बलात्कार पीड़िता के मौत और उसके बाद हुए विवाद का मामला ठंडा भी नही पड़ा था कि यूपी के ही बलरामपुर से एक और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
यहां 22 साल की एक लड़की से बलात्कर और निर्ममता से हत्या की खबर है। यह मामला बलरामपुर के कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र का है। इस घटना के दौरान हैवानों ने पीड़िता के कमर और पैर तोड़ दिए और हत्या कर दी।
पीड़िता की माँ ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री मंगलवार सुबह 10 बजे कॉलेज में दाखिला कराने गई थी। घर वापसी में देर होने पर कई बार फोन मिलाया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद अचानक करीब पौने आठ बजे बेटी घर पहुंची।
उसकी हालत गंभीर थी। उसे निजी डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन गंभीर हालत की वजह से डॉ ने उसे तुलसीपुर सीएचसी रेफर कर दिया। वहां जाने के दौरान उसकी मौत रास्ते मे ही हो गई।
इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- “हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है व घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गई है।श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे।”
इसी घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि,”हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई।यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।”
यह भी पढ़ें हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही
यह भी पढ़ें हैदराबाद में 25 साल की महिला से 5000 बार हुआ रेप, 139 लोगों पर FIR दर्ज़
यह भी पढ़ें हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश
