बॉलीवुड में ड्रग्स मामले में खुल कर अपनी बात रखने वाले गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन को राज्य सरकार ने Y कैटेगरी सुरक्षा देने का फैसला किया है। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार द्वारा सुरक्षा देने के बाद रवि किशन ने ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने लिखा- ‘पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है, इसके लिए मैं, मेरा परिवार और मेरे लोकसभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं और आपका धन्यवाद करती है। मेरी आवाज़ हमेशा सदन में गूंजती रहेगी।’
आदरणीय श्रद्धेय @myogiadityanath महाराज जी ।
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 1, 2020
पूजनीय महाराज जी , मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो y+ सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है इसके लिए मैं , मेरा परिवार तथा मेरे लोक-सभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं तथा आपका धन्यवाद् करती है मेरी आवाज़ हमेशा सदन मे गूंजती रहेगी 🙏
आपको बता दें को बॉलीवुड में ड्रग्स के मामले को लेकर रवि किशन काफी मुखर रहे थे। उन्होंने इस मामले में संसद के मानसून सत्र के दौरान भी अपनी बात रखी थी। उनका संसद में ड्रग्स को लेकर दिया गया बयान जया बच्चन को पसंद नही आया और उन्होंने बिना नाम लिए रवि किशन पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। इस बयान पर काफी बहस और विवाद बाद में देखने को मिली थी।
इसके बाद रवि किशन ने बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसी के बाद उन्हें Y केटेगोरी सुरक्षा दी गई है।
कंगना रनौत के मुम्बई ऑफिस पर बीएमसी का छापा, अधिकारी बोले- मैडम की करतूत का परिणाम…
