हाथरस गैंगरेप मामले में राजनीति उफान पर है। खास कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई बदसलूकी ने इस मामले को और हवा दे दी है। पहले से ही हाथरस में चोरी-छिपे रात में पीड़िता के अंतिम संस्कार को लेकर घिरी यूपी सरकार और पुलिस अब एक बार फिर आमलोगों सहित विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
कल दिल्ली-यूपी सीमा पर राहुल-प्रियंका से हुई बदसलूकी और धक्कामुक्की पर शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है।
शिवसेना नेता और संजय राउत ने राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी पर बोलते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआइ से कहा कि, “राहुल गांधी से वहां की पुलिस ने जिस तरह बर्ताव किया उसका समर्थन देश में कोई नहीं कर सकता। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के बेटे हैं ये हमें भूलना नहीं चाहिए, इन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है।”
उन्होंने इसी मुद्दे पर आगे बोलते हुए कहा कि,”जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा, धक्का मारा, गिराया ये एक तरह से इस देश के लोकतंत्र पर गैंगरेप है, इस गैंगरेप की भी जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि हाथरस में एक दलित लड़की के साथ बलात्कर और बाद में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर प्रदेश की योगी सरकार बुरी तरह घिर चुकी है। हाथरस को किले में तब्दील कर दिया गया है और मीडिया सहित किसी भी बाहरी व्यक्ति के गाँव मे एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही
यह भी पढ़ें हैदराबाद में 25 साल की महिला से 5000 बार हुआ रेप, 139 लोगों पर FIR दर्ज़
यह भी पढ़ें हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश
यह भी पढ़ें यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत
यह भी पढ़ें हाथरस जाने को निकले राहुल गांधी हुए गिरफ्तार, कहा- पुलिस ने मारी लाठी
