तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन को हाथरस जाने से रोका गया, धक्कामुक्की के बाद धरने पर बैठे

हाथरस में एक बलात्कार पीड़िता की मौत और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। आम लोग जहां सोशल मीडिया से सड़क तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं वहीं राजनीतिक दल भी पीछे नही हैं।

कल जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाने के लिए निकले और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया वहीं आज भी लगातार सुबह से विपक्षी दल के नेता हाथरस जाने की जिद्द पर अड़े हैं।

इसी क्रम में आज तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद डेरेक ओ ब्रायन हाथरस जाने के लिए निकले। हालांकि यूपी पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई।

इस दौरान वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस के इस कार्रवाई के विरोध में तृणमूल सांसद धरने पर बैठ गए हैं। आपको बता दें कि डेरेक ओ ब्रायन समेत टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल को हाथरस के बॉर्डर पर रोका गया है। यह लोग हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही

यह भी पढ़ें हैदराबाद में 25 साल की महिला से 5000 बार हुआ रेप, 139 लोगों पर FIR दर्ज़

यह भी पढ़ें हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश

यह भी पढ़ें हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, प्रियंका गाँधी ने ट्वीट यूपी की क़ानून वयस्था पर उठाया सवाल

यह भी पढ़ें यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

यह भी पढ़ें हाथरस जाने को निकले राहुल गांधी हुए गिरफ्तार, कहा- पुलिस ने मारी लाठी

यह भी पढ़ें गांधी जयंती पर राहुल की हुँकार, बोले-दुनिया मे किसी से नही डरूंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *