200 और स्पेशल ट्रेनें चलाएगी रेलवे, दुर्गापूजा,दीपावली, छठ पर घर का सफर होगा आसान

भारतीय रेल त्योहारों को देखते हुए 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू कर सकती है। कोरोना काल मे लॉकडाउन लगने के बाद से यात्री ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई थीं।

इसके बाद रेलवे ने जहां पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू कर प्रवासियों को घर तक पहुंचाया वहीं बाद में स्पेशल यात्री ट्रेनों का भी संचालन मांग और जरूरत के हिसाब से शुरू किया गया। अब त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए भी रेलवे का यह फैसला उनके सफर को आसान बनाएगा।


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने गुरुवार को बताया कि भारतीय रेल त्योहारों के इस सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

जोन महाप्रबंधकों को आदेश दिए गए हैं कि स्थानीय प्रशासन से बात कर कोरोना की स्थिति की समीक्षा करें। इसके बाद ही कितनी ट्रेनें चलाई जानी चाहिए यह तय हो सकेगा। फिलहाल हमारा अनुमान 200 ट्रेनों का है लेकिन संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय रेलवे दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने वाली 15 विशेष राजधानी ट्रेनें 12 मई से, और एक जूने से लंबी दूरी की 100 ट्रेनें और 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर रही है।

रेलवे राज्य सरकारों की मांग और कोरोना की स्थिति की रोज समीक्षा के आधार पर ट्रेनों के संचालन पर फैसला लेती है। आने वाले समय मे दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे कई बड़े त्योहार हैं। इसके अलावा शादियों का सीजन भी जोरों पर होगा इसी को देखते हुए यात्रियों को सहूलियत प्रदान करने के मकसद से रेलवे ने 200 विशेष ट्रेनों के संचालन का खाका तैयार किया है।

यह भी पढ़ें पटना-नई दिल्ली राजधानी का नया कीर्तिमान, रेल मंत्री ने दी जानकारी,देखें वीडियो

यह भी पढ़ें कोसी रेल महासेतु को राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्‍बोधन का मूल पाठ

यह भी पढ़ें रेलवे का एक और कीर्तिमान, लॉकडाउन के दौरान से अब तक सृजित किये 8,09,000 कार्यदिवस

यह भी पढ़ें रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जताया दुख, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें कोरोना काल मे बेरोजगारों के लिए रेलवे की तरफ से आई बड़ी खुशखबरी, 15 दिसंबर से शुरू होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *