बिहार चुनाव में आज पहले दौर के प्रचार के लिए अंतिम दिन है. सभी पार्टियों और नेताओं ने वोटरों को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. एक दूसरे पर इल्ज़ामों की बौछार जारी है. इसी क्रम में आज तेजस्वी यादव ने बीजेपी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा “कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है। काम-धंधा ठप्प है। किसान,मज़दूर,नौजवान और व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे है। छोटे व्यापारियों को BJP सरकार ने मार दिया है।महंगाई बढ़ने पर ये लोग प्याज़ का माला पहन कर घूमते थे अब हम उन्हें यह सौंप रहे है”
महंगाई के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने प्याज से बनी माला भी गले में पहनी. उनका आरोप हिअ की प्याज 100 रूपए कईलोग पहुँच गया है. गरीब की थाली से प्याज गायब हो गया है. इसके लिए बीजेपी की सर्कार ज़िम्मेदार है.
वहीँ तेजस्वी यादव ने नितीश कुमार को भी घेरा. तेजस्वी ने कहा की नितीश सरकार में 30,000 करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है. बिहार में चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है. बिहार में बिना चढ़ावा चढ़ाये कोई काम नहीं होता.
पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव अपने भाई तेज प्रताप यादव के लिए हसनपुर विधानसभा सीट पर प्रचार करेंगे.
इससे पहले तेज प्रताप ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव की रैली की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था “कल दिनांक 26.10.2020 को हसनपुर की क्रांतिकारी धरती पर “अर्जुन” @yadavtejashwi जी का आगमन होने जा रहा है। हसनपुर के तमाम जनमानसों को आमंत्रित किया जाता है।”
