अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हुए कोरोना संक्रमित, पत्नी मेलेनिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

अमेरिका कोरोना से संक्रमित देशों की सूची में शीर्ष पर बरकरार है। अब यहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआइ द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रम्प भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। ट्रम्प ने इससे पहले ही ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी और यह भी लिखा था कि हम इससे जल्दी उबर जाएंगे।

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में विपक्षी उम्मीदवार जो बिडेन से उनकी तीखी बहस भी देखने को मिली थी। माना जा रहा है कि ट्रम्प के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके चुनाव अभियान को बड़ा झटका लग सकता है।

इन चुनावों में ट्रम्प अमेरिका में कोरोना के उचित प्रबंधन सहित कई मामलों को लेकर पहले से विवादों में घिरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *