Gandhi Jayanti: अगर आप बापू की ज़िन्दगी को करीब से जानना चाहते है तो यह 5 फिल्मे आपको ज़रूर देखनी चाहिए

आज पूरा देश महात्मा गाँधी की 151वीं जयंती बना रहा है. बापू ने न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, शांति और त्याग का पाठ पढ़ाया है. बापू के विचार हमेशा हमारे आस पास तैरते रहते है.

अपने अमूल्य विचारों के कारण आज भी हमारे बीच उनका अस्तित्व कायम है. आज हम आपको ऐसी 5 फिल्मो के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे देखकर आप बापू के व्यक्तित्व की बारीकियों को और भी नज़दीक से जान पाएंगे.

* गांधी– आप इस फिल्म को बापू की ज़िन्दगी पर बनी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म भी कह सकते है. यह फिल्म 1982 में बनी थी और इसे ऑस्कर से भी सम्मानित किया गया था. इसमें बापू की ज़िन्दगी के महत्वपूर्ण पहलुओ को बड़ी बारीकियों से दिखाया गया है. इस फिल्म में गाँधी का किरदार ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले ने निभाया था.

* नाइन ऑवर्ज टू रामा– 1963 में बानी यह इंग्लिश फिल्म बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बारे में है. गाँधी को मारने से 9 घंटे पहले की गोडसे की मनोदशा इस फिल्म में दिखाई गई है. इस फिल्म में भी गाँधी के किरदार को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है.

* द मेकिंग ऑफ द महात्मा– श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1996 में रिलीज़ हुई थी. इसमें गाँधी का किरदार ब्योमकेश बक्शी सीरियल के मशहूर कलाकार रजीत कपूर ने निभाया था. इसमें मोहनदास करमचंद गांधी के ज़िन्दगी के उन पलों को भखूभी दर्शाया गया है जिनकी वजह से मोहन दास करमचंद गाँधी ‘महात्मा’ बने.

* डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर– साल 2000 में रिलीज हुई यह फिल्म हमारे संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के जीवन पर आधारित है. इसमें डॉ. आंबेडकर और बापू के बीच के रिश्तों को बड़ी ख़ूबसूरती से दिखाया गया है.

सरदार- 1993 में डायरेक्टर केतन मेहता के निर्देशन में बानी यह फिल्म सरदार वल्लभ भाई पटेल के इर्दगिर्द घूमती है. मगर इसमें गाँधी, पटेल और नेहरू के रिश्तो को बड़ी बारीकी से प्रस्तुत किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *