गांधी जयंती पर राहुल की हुँकार, बोले-दुनिया मे किसी से नही डरूंगा…

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने गांधी जयंती के अवसर पर ट्वीट करते हुए गांधी जयंती की शुभकामनाये दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में हुँकार भरते हुए लिखा-  ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं.’ गांधी जयंती की शुभकामनाएं। 

राहुल गांधी का यह ट्वीट ऐसे वक्त में आया है जब कल वह हाथरस जाने के लिए निकले थे और यूपी पुलिस ने उन्हें दिल्ली से सटी सीमा पर नोएडा के पास रोक दिया। पुलिस से हुई धक्कामुक्की में वह जमीन पर गिर पड़े और उनके हाथ मे चोट लगने की बात भी सामने आई थी। अब राहुल के इस ट्वीट को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।


आपको बता दें कि राहुल गांधी कल हाथरस में गैंग रेप पीड़िता की मौत और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ पीड़िता के परिजनों से मिलने निकले थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें इजाजत नही दी और रास्ते से ही हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था और वह दिल्ली लौट गए थे। राहुल को हाथरस जाने से रोकने के मामले में हाइकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़ें हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही

यह भी पढ़ें हैदराबाद में 25 साल की महिला से 5000 बार हुआ रेप, 139 लोगों पर FIR दर्ज़

यह भी पढ़ें हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश

यह भी पढ़ें हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, प्रियंका गाँधी ने ट्वीट यूपी की क़ानून वयस्था पर उठाया सवाल

यह भी पढ़ें यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

यह भी पढ़ें हाथरस जाने को निकले राहुल गांधी हुए गिरफ्तार, कहा- पुलिस ने मारी लाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *