अफगानिस्तान के हाल पर जनरल विपिन रावत ने दिया बड़ा बयान जानें मायने

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने तालिबान और अफगानिस्तान संकट को लेकर अपना बयान साझा किया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की परिस्थितियों को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है, साथ ही भारत को इस बात को लेकर पहले से आदेश मिल चुका है।

बिपिन रावत ने कहा कि अफगानिस्तान में क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा। उनके अनुसार किसी को उम्मीद नहीं थी कि तालिबान इतनी तेजी से देश पर कब्जा कर लेगा।

जनरल ने चीन, पाकिस्तान के अफगानिस्तान में सफल होने के बाद भारतीय सीमाओं पर और अधिक आक्रामक होने की संभावना पर कहा,”अफगानिस्तान में क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा, किसी को उम्मीद नहीं थी कि तालिबान इतनी तेजी से देश पर कब्जा कर लेगा।

वहां अभी और भी उथल-पुथल हो सकती है। अफगानिस्तान में तालिबानी आज भी वैसे ही हैं जो 20 साल पहले थे। मिडिल ईस्ट में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी भारत को मिल रही है।” सीडीएस ने अफगानिस्तान में आतंकवाद के भारत में फैलने से खुद को चिंतित बताया।

तालिबान के अधिग्रहण और अमेरिकी सैनिकों की वहां से वापसी के बाद अफगानिस्तान में स्थिति पर जनरल बिपिन रावत का यह पहला आधिकारिक सार्वजनिक बयान है। उन्होंने तालिबान को चेतावनी दी कि अफगानिस्तान से आने वाली किसी भी कार्रवाई से उसी तरह निपटा जाएगा जैसे भारत में आतंकवाद से निपटा जाता है।

पाकिस्तान द्वारा संभावित रूप से तालिबान पर प्रभाव डालने और उनकी गतिविधियों को प्रायोजित करने पर उन्होंने संदेह जताया। 

Read More:

  1. बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर भड़के नीतीश, कहा- मेरे यहाँ रहते…
  2. क्वॉड देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
  3. भवानीपुर की मस्जिद पहुँची ममता बनर्जी, उठा सवाल- क्या चुनाव जीतने के लिए यह है जरुरी?
  4. हिंदी दिवस आज, पढ़ें कुछ खास
  5. आप’ ने अयोध्या में निकाली तिरंगा यात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए पुराने बयान
  6. दिल्ली स्पेशल सेल ने 6 आतंकियों को किया गिरफ्तार, पाक से लेकर आए थे ट्रेनिंग
  7. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकेंगे चंपारण में बने बर्तन
  8. टेलीकॉम सेक्टर में आएंगे क्रांतिकारी बदलाव, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *