जम्मू कश्मीर में फिर आतंकी हमला, जानें अपडेट्स

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर से आतंकवादियों की ओर हमले की खबर आई है। यहां के ईदगाह इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकी स्कूल में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस इलाके की घेराबंदी कर इन हमलों को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है। उन्होंने आगे कहा कि “घाटी में आम नागरिकों पर जो हमले हो रहे हैं, वो पूरी तरह से प्रदेश में दहशत फैलाने के लिए किए जा रहे हैं।

बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है ताकि लोगों का आपस में भाईचारा खत्म हो सके। हमें इस बात का दुख है कि लगातार इस तरह के हमले हो रहे हैं।”

इसी तरह दो दिन पहले भी श्रीनगर के एक मशहूर फार्मेसी के मालिक, बुजुर्ग केमिस्ट की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 68 साल के माखनलाल बिंदरू के रूप में पहचाने गए केमिस्ट की उनके व्यवसायकि परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कश्मीर में पिछले पांच दिनों में हुए आतंकी हमलों में सात नागरिक मारे गए हैं।  जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने बताया कि आज के हमले के पीछे आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट का हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *