जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में एक 21 वर्षीय नवविवाहित आदिवासी युवक मोहम्मद परवेज की संदिग्ध […]
Tag: #jammukashmirpolice
आतंक के साये में अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा, उठाये जा सकते हैं और बड़े कदम
तीन दिवसीय के जम्मू कश्मीर के दौरे पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शनिवार) को जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। पिछले कई दिनों से घाटी में हालात बिगड़ते जा जहां रहे हैं जहां एक ओर आम नागरिकों को आतंकी संगठन निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं,वही आम नागरिक भी काफी दहशत में हैं। इन सबको देखते हुए गृह मंत्री शाह हालात का जायजा लेने जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। हाल ही यहां पर अंतिकयों ने लगभग 11 आम नागरिकों को अपनी गोली का निशाना बनाया हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए गृह मंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा हैं। इस दौरे में गृह मंत्री घाटी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा तो लेंगे ही साथ ही पंचायत सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देशों के तौर पर दिखाए जाने वाले नक्शे को ट्विटर ने हटाया, सुधारी अपनी गलती
कड़ी आलोचनाओं के बाद ट्विटर ने भारत के गलत नक्शे को साइट से हटा दिया है। ज्ञात हो कि गलत नक्शे में भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश के रूप में दिखाया गया था। सोमवार की देर रात इस नक्शे को, जो की ट्विटर की कैरियर वेबसाइट ट्वीप लाइफ पर दिखाया गया था, हटा लिया गया। टि्वटर इंडिया के एमडी मनीष महेश्वरी पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में केस दर्ज किया गया।
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होने की कही बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ दिल्ली स्थित पीएम आवास पर मुलाकात की। 2019 में अनुच्छेद 370 के रद्द होने और स्पेशल स्टेटस हटने के बाद केंद्र सरकार और राज्य के नेताओं के बीच यह पहली अहम बातचीत थी। प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई इस बैठक को केंद्र की ओर से जम्मू-कश्मीर राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
