आतंक के साये में अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा, उठाये जा सकते हैं और बड़े कदम

तीन दिवसीय के जम्मू कश्मीर के दौरे पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शनिवार) को जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। पिछले कई दिनों से घाटी में हालात बिगड़ते जा जहां रहे हैं जहां एक ओर आम नागरिकों को आतंकी संगठन निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं,वही आम नागरिक भी काफी दहशत में हैं। इन सबको देखते हुए गृह मंत्री शाह हालात का जायजा लेने जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। हाल ही यहां पर अंतिकयों ने लगभग 11 आम नागरिकों को अपनी गोली का निशाना बनाया हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए गृह मंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा हैं। इस दौरे में गृह मंत्री घाटी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा तो लेंगे ही साथ ही पंचायत सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।


जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता सुशील कुमार ने बताया है कि पार्टी को यह जानाकारी दी गई हैं कि गृह मंत्री शनिवार को श्रीनगर पहुंचेंगे और फिर जम्मू जाएंगे। इनका कहना हैं की इन्होंने शाह के कार्यक्रम में सभी जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया है खबर ये भी है कि अमित शाह यहां एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
अधिकारियों ने कहा है कि गृह मंत्री के इस दौरे से पहले घाटी की सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाया गया हैं साथ ही सुरक्षा समीक्षा के बाद और भी सुरक्षा बलों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। खबरें है अमित शाह के इस दौरे को रोकने के लिए आतंकवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *