जम्मू-कश्मीर- सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में नागबेरियन त्राल के जंगल के ऊपरी इलाकों में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले भी जैश-ए-मोहम्मद संगठन के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पुलवामा के अवंतीपोरा के नागबेरियन त्राल के वन क्षेत्र में कुछ आतंकी छिपकर गतिविधियां कर रहे हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक टीम बना कर सर्च ऑपरेशन चलाया।

आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था लेकिन समूह की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई जिसके बाद आतंकी दल और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हो गई। इससे बड़ी सफलता हाथ लगते हुए दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में नागबेरियन त्राल के वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में शनिवार को तीन आतंकवादी को मार गिराया गया।

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आंतकियों में से एक भाजपा नेता राकेश पंडित की हत्या में शामिल जैश आतंकवादी वकील शाह भी शामिल है। इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर के अवंतीपोरा में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी मारे गए थे।

इस घटना के बाद से सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *