आतंकियों के कायराना हरकत से पुलिस अधिकारी और परिवार की गई जान

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा इलाके में हरिपरीगाम गांव में आतंकियों ने विशेष पुलिस अधिकारी फैयाज अहमद और उनकी पत्नी, रजा बेगम और बेटी, रफिया की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने आधी रात को, करीब 11 बजे,घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे फैयाज अहमद की, सिर में गोली लगने से और पत्नी और बेटी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गोली लगने के बाद परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया जहां एसपीओ और उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। बेटी रफिया को स्थानांतरित अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसने भी अपनी जान गंवा दी।

हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाश जारी है। पुलिस के कहे अनुसार यह काम दो से तीन आतंकियों का है जो कि घटना को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहे। बता दें कि दो साल पहले फैयाज अहमद को नौकरी छोड़ देने की धमकी दी गई थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस हमले में अभी तक किसी भी आतंकी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आतंकी हमले के शिकार पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी के अंतिम दर्शन के वक्त पूरा गांव उमड़ पड़ा और लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *