बिहार विधानसभा चुनाव- तेजप्रताप को मिला राजद से सिंबल, बदल गई है सीट

राजद नेता तेजप्रताप यादव को पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दे दिया गया है। तेजप्रताप को सिंबल उनकी माँ राबड़ी देवी ने प्रदान किया।

बिहार चुनाव- बीजेपी के साथ लेकिन जदयू के खिलाफ चिराग, लोजपा की राहें हुई अलग

लोजपा बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश के दल जदयू के खिलाफ न सिर्फ उम्मीदवार उतारेगी बल्कि उनके खिलाफ वोट भी मांगेंगी। खास बात यह है कि बीजेपी जहां एक तरफ जदयू के साथ बनी रहेगी वहीँ दूसरी तरफ उसका केंद्र में लोजपा के साथ गठबंधन पहले की तरह जारी रहेगा।

बिहार चुनाव- रांची में लालू ने फाइनल की सीटें और उम्मीदवार, एलान जल्द

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज है। दल और नेता अपने-अपने गढ़ को बचाने और नए किले फतह करने के लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि अभी तक एनडीए और महागठबंधन की तरफ से सीटों के बंटवारे या उम्मीदवारों के चयन को लेकर कोई भी औपचारिक एलान नही किया जा सका है।

कल पप्पू तो आज कुशवाहा ने बनाया नया मोर्चा, क्या होगा अंजाम?

एक समय बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे उपेंद्र कुशवाहा आज न एनडीए में रहे न महागठबंधन में, अब इसे उनकी अपनी निजी महत्वाकांक्षा कहें या वाकई सिद्धान्तों से समझौता न करने की जिद्द लेकिन वह कहीं टिक नही सके। अब वह दिल्ली दरबार से लेकर पटना तक दौड़ लगा खाली हाथ वापस लौटे और इसके बाद उन्होंने राज्य की जनता को एक नया विकल्प देने के नाम पर नए मोर्चे के एलान किया है।

बिहार के संसदीय क्षेत्र और विभिन्‍न राज्‍यों की विधान सभाओं में आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनावों की अनुसूची

निर्वाचन आयोग ने नीचे दिए गए विवरणों के अनुसार बिहार के (1) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा विभिन्‍न राज्‍यों की विधानसभाओं में 56 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है:

सीट बंटवारे पर संग्राम, एनडीए से लोजपा तो महागठबंधन से कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद तीन दिनों का वक़्त बीत चुका है। दल तैयारियों में लगे हैं, मुद्दे और संभावित उम्मीदवार, घोषणापत्र और वादों की लिस्ट तैयार होने लगी है हालांकि सीट बंटवारे की वजह से पेंच हर तरफ फंसता दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां महागठबंधन में मुश्किलें उपेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस की वजह से बढ़ी हुई हैं वही एनडीए की तरफ से लोजपा ने मोर्चा खोल रखा है।

उपेंद्र कुशवाहा को झटका दे राजद में शामिल हुए रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, जानें मायने

बिहार विधानसभा की रणभेरी तारीखों के एलान के साथ ही बज चुकी है। अब दल और नेता टिकट बंटवारे पर जहां ध्यान देने में लगे हैं वहीं दल बदलने का सिलसिला भी अनवरत जारी है। इसी क्रम में आज रालोसपा को एक और बड़ा झटका उस वक़्त लगा जब उपेंद्र कुशवाहा के खास माने जाने वाले और रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी आज राजद में शामिल हो गए। पहले से ही महागठबंधन और एनडीए से दूर दूर चल रहे उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह बड़ा झटका है।

बिहार विधानसभा चुनाव- लालू बोले- जिसने छीनी नौकरी सारी, बदल दो उसको अबकी बारी..

बिहार विधानसभा चुनावों के तारीखों के एलान के साथ ही नए नारों, वादों और दावों की शुरुआत दल और नेताओं की तरफ से हो गई है। यह चुनाव मुख्यतः नीतीश बनाम तेजस्वी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि महागठबंधन की अगुवाई जहां तेजस्वी कर रहे हैं वहीं एनडीए की तरफ से नीतीश ही चेहरा रहेंगे यह तय है। इस बार के चुनावी परिदृश्य से लालू प्रसाद यादव गायब हैं। इसकी वजह है उनका जेल में होना हालांकि जेल से भी वह एक्टिव हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव- टिकट की आस में दलों को मिले हजारों बॉयोडाटा, बढ़ी परेशानी

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही टिकट की चाह रखने वाले नेताओं की पटना और दिल्ली दरबार की दौड़ शुरू हो चुकी है। हालांकि कोरोना काल मे लड़े जाने वाले इस चुनाव में हर दल के पास सीटों की संख्या जहां सीमित है वहीं एक अनार और सौ बीमार हैं।

उपेंद्र कुशवाहा के सामने अब अस्तित्व बचाने की लड़ाई, महागठबंधन में बेकद्री,एनडीए में नो एंट्री

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। हालांकि तारीखों के एलान के 24 घंटे बीतने के बावजूद भी अभी तक एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे और टिकट बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव- तारीखों के ऐलान के बीच लालू ने दिया नया नारा, कहा- उठो बिहारी…

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान आज निर्वाचन आयोग की तरफ से कर दिया गया है। जैसा कि अनुमान था इस बार चुनाव कम चरणों मे सम्पन्न कराए जाएंगे वैसा ही हुआ भी। आयोग ने इस बार तीन चरण में चुनाव सम्पन्न कराने का एलान कर दिया। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, दूसरा 3 नवम्बर और तीसरा चरण 7 नवम्बर को होगा। नतीजों का एलान 10 नवम्बर को होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव-आपके जिले और आपकी सीट पर कब होगा चुनाव, जानें

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। कोरोना काल मे यह पहला चुनाव है। ऐसे में इसको लेकर गाइडलाइंस आयोग पहले ही जारी कर चुका है। तारीखों के एलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

पटना में अब दिखा नीतीश विरोधी पोस्टर, पीएम के पुराने बयान को आधार बना लिखा- नीतीश के डीएनए में गड़बड़ है

बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हर दल और नेता कैसे भी एक मनोवैज्ञानिक बढ़त ले लेना चाहता है। बात सोशल मीडिया की करें, ग्राउंड लेवल कैंपेन की करें या पारंपरिक चुनाव के प्रचार के तरीकों की हर दल में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है।

चुनावी मौसम में पोस्टर वॉर, एनडीए के पोस्टर पर नीतीश मोदी साथ, राजद में तेजस्वी का दिख रहा चेहरा, लालू गायब

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों अपर हैं। कोरोना काल मे रैली और सीधे प्रत्यक्ष जनसंवाद बेशक कम हुए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है।

बिहार विधानसभा चुनाव- तेजस्वी बोले-अभी बिहार-बिहार करेंगे, चुनाव होते ही भूल जाएंगे

बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनीतिक तपन तेजी से बढ़ रही है। एक तरफ जहां सरकार वादे, यादें, शिलान्यास और उद्घाटन से जनता को विकास और अपनी कामयाबी की बातें बताने में जुटी है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार हमलावर है। खास कर कृषि संबंधित बिल ने जैसे विपक्ष को संजीवनी दे दी है और इसको लेकर सरकार को लगातार तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

पटना में पोस्टर लगा लिखा- एक ऐसा परिवार जो बिहार पर भार, लालू को बताया कैदी नंबर 3351

बिहार में बढ़ी चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनीतिक दलों में जुबानी जंग के साथ पोस्टर वार एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया के माध्यम से, भाषणों के माध्यम से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे, सफलता-विफलता बताई जा रही है वहीं दूसरी तरफ पोस्टरों के माध्यम से भी हमला बोला जा रहा है।

सुशील मोदी बोले- बिहार के लोगों को पलायन करने में आता है मजा, राजद ने कहा- शर्म करो

कोरोना काल मे शहरों से अपने गांव लौटते मजदूरों को देख किसे उनकी स्थिति पर तरस नही आया होगा। कौन इनकी बदकिस्मती पर न रोया होगा लेकिन एक सत्ता में बैठे लोग हैं जिन्हें न अपने बयानों के लिए खेद होता है और न ही अपने कुछ न करने का अफसोस। यही वजह है कि बड़ी ही आसानी से बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी यह कह गए कि बिहार के लोगों को पलायन करने में मजा आता है?

जारी है बिहार में विधायकों को खदेड़ने का सिलसिला, जनता मांग रही हिसाब, विधायक कर रहे वादे, पढ़ें

5 साल तक चुनाव जीत नदारद रहने वाले विधायकों की राह इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मुश्किल नजर आ रही है। लोकलुभावन वादे कर जीतने वालों से अब जनता हिसाब मांग रही है। क्षेत्रीय समस्याओं पर लोगों के गुस्से का सामना अभी तक बिहार में कई विधायक कर चुके हैं।

बिहार चुनावों से पहले जानें किन दलों को मिला नया चुनाव चिन्ह, पप्पू को कैंची तो मांझी को पैन, जानें पूरा ब्यौरा

बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियां जारी है। कहीं एक दूसरे पर जम कर आरोपो के तीर चलाये जा रहे तो कहीं चुनावी बिसात पर ऐसी गोटियां बिछाई जा रही है जिससे जीत में कोई कोर कसर बाकी न रहे। गठबंधन में सीटों के बंटवारे अपर तो नेताओं में टिकट को लेकर उलझन की स्थिति है। इसी बीच चुनाव आयोग ने कुछ दलों को नया चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है।

रघुवंश दा के निधन पर तेजस्वी का छलका दर्द, कहा- अभी चंद दिनों पहले…

पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है।अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए।