बिहार विधानसभा चुनाव- तेजप्रताप को मिला राजद से सिंबल, बदल गई है सीट

राजद नेता तेजप्रताप यादव को पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल दे दिया गया है। तेजप्रताप को सिंबल उनकी माँ राबड़ी देवी ने प्रदान किया। सिंबल लेने के बाद तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा, “नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर को साक्षी बनाकर अपनी माता राबड़ी देवी से 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजद के सिंबल प्राप्त किया।

सिंबल मिलने के बाद अब तेजप्रताप 13 अक्टूबर को नामांकन भरेंगे। इस मौके पर तेजस्वी यादव के भी साथ मौजूद होने की चर्चा है। इसी दिन राजद अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत भी करेगी। वहीं 14 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के भी नामांकन भरने की खबर है। हसनपुर विधानसभा सीट पर मतदान दूसरे चरण में 3 नवम्बर को होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में राजद-जदयू गठबंधन के दौरान तेजप्रताप महुआ सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि इस बार बदले हुए समीकरणों को ध्यान में रखते हुए तेजप्रताप ने अपनी सीट बदल दी है। इसपर चर्चा के लिए वह पिता लालू यादव से मिलने रांची भी गए थे। हसनपुर को यादव बाहुल्य सीट माना जाता है।

राजद के पूर्व प्रदेश सचिव की हत्या, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत 6 पर केस, पढ़ें

डर- महुआ छोड़ इस सीट पर तैयारी में लगे लालू के लाल तेजप्रताप, सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत बनेंगे तेजप्रताप? अब की यह मांग

बिहार चुनावः मैं किंग नहीं किंग मेकर बनना चाहता हूँ: तेज प्रताप, तेजस्वी को बताया अपना अर्जुन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *