बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनीतिक तपन तेजी से बढ़ रही है। एक तरफ जहां सरकार वादे, यादें, शिलान्यास और उद्घाटन से जनता को विकास और अपनी कामयाबी की बातें बताने में जुटी है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार हमलावर है। खास कर कृषि संबंधित बिल ने जैसे विपक्ष को संजीवनी दे दी है और इसको लेकर सरकार को लगातार तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने कहा,”वे (भाजपा) अब बिहार की बात करते रहेंगे, और चुनाव खत्म होते ही वे बिहार को भूल जाएंगे।
पीएम ने अभी भी यहां बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम नहीं भेजी है। जहां तक फार्म बिलों का सवाल है, हम इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।”
They (BJP) will keep talking of Bihar now, and the moment elections end they will forget Bihar. The PM still has not sent a central team to assess the flood situation here. As far as farm Bills are concerned, we'll hold a protest against it: RJD's Tejashwi Yadav https://t.co/J3Az4ZyLwP pic.twitter.com/weO0lrbiBQ
— ANI (@ANI) September 22, 2020
इससे पहले तेजस्वी ने कहा था कि NDA सरकार ने अन्नदाताओं को अपने फण्डदाताओं की कठपुतली बना दिया है।
जितनी हड़बड़ी में किसान बिल पास करवाया गया है इससे जाहिर होता है कि इसमें कुछ गड़बड़ी है। इस सरकार को किसान की शान और किसान की जान की रत्ती भर भी परवाह नहीं है।
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर
