Dream 11 आईपीएल की ड्रीम शुरुआत, 20 करोड़ लोगों ने देखा मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला

कोरोना महामारी के बीच शायद ही कोई आईपीएल की इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद कर सकता था. आईपीएल सीजन 13 का पहला मैच 20 करोड़ लोगों ने देखा. यह विश्व के इतिहास में किसी भी खेल की पहले दिन की सबसे ज्यादा व्‍युअरशिप है. इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI ) के सचिव जय शाह ने खुद ट्वीट करके दी.

19 सितम्बर को अबुधाबी में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का पहला मैच खेला गया था जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से मात दी थी. जय शाह ने ट्वीट में लिखा ‘ड्रीम11 आईपीएल के उद्घाटन मैच ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. BARC के मुताबिक 20 करोड़ लोगों ने इस मैच को देखा। किसी भी देश की खेल लीग में पहले दिन की सबसे ज्‍यादा व्‍युअरशिप. किसी लीग की शुरूआत इतनी भव्‍य तरह से नहीं हुई।’ यह व्‍युअरशिप टीवी और इंटरनेट दोनों माध्यमों के दर्शको को मिलकर बनी है.

आईपीएल के शुरू होने से पहले ही इसकी जबरदस्त व्‍युअरशिप होने के कयास लगाए जा रहे थे. आपको बतादें की आज आईपीएल का चौथा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शारजाह में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा.

IPL 2020- 5 विकेट से जीती चेन्नई, रायडू-डुप्लेसिस के बाद डेढ़ साल बाद मैदान पर उतरे धोनी ने जमाया रंग

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स में आज होगा मुकाबला, जानें टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *