सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर हो रही जांच में एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है. ज़ी न्यूज़ के अनुसार ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने NCB के सामने दिया मिर्ज़ा के नाम का खुलासा किया है. इससे पहले जांच में जांच में श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आ चुका है.
अनुज केशवानी ने NCB को बताया की उसने कई मौकों पर दिया मिर्ज़ा को ड्रग्स उपलब्ध करवायी है. वहीँ दूसरी और दिया मिर्ज़ा ने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. अपनी सफाई में दिया मिर्ज़ा ने ट्विटर पर एक के बाद एक 3 ट्वीट कर डाले. दिया ने कहा ‘मेरे खिलाफ मीडिया में झूठी रिपोर्टिंग की जा रही है. ये मेरा नाम खराब करने की एक साज़िश है. मैंने आज तक कभी भी न ही ड्रग्स रखा है और न ही उसका सेवन किया है. में कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हूँ.’
यही नहीं, उन्होंने अपने फैंस को मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद भी दिया. अब कयास ये लगाए जा रहे है की दिया मिर्ज़ा को भी NCB जल्द ही नोटिस भेज सकती है.
सुशांत राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती को अबतो जेल जाना पड़ेगा, जेल की रोटी खानी पड़ेगी
सुशांत केस में दो और गिरफ्तारी, रिया के भाई और सैमुअल मिरांडा को नारकोटिक्स ने किया अरेस्ट
