बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों अपर हैं। कोरोना काल मे रैली और सीधे प्रत्यक्ष जनसंवाद बेशक कम हुए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है।
आकर्षक नारों और पोस्टरों का भी इसमें खूब सहारा लिया जा रहा है। हालांकि इन पोस्टरों में इस बार के चुनावों में कुछ खास संदेश छिपे दिख रहे हैं।
सबसे पहले बात करें सत्ताधारी एनडीए की तो पोस्टर पर नीतीश-मोदी एक साथ नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश की तारीफ में कहे गए शब्दों पर आधारित है। पोस्टर पर नीतीश और मोदी की तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया है ‘ नीतीश जी जैसा सहयोगी हो तो कुछ भी संभव है’ इसके अलावा ‘न्याय के साथ तरक्की, नीतीश की बात पक्की’ जैसे नारे भी लिखे नजर आते हैं।
वहीं बात राजद की करें तो राजद के पोस्टर पर बस एक तेजस्वी का चेहरा नजर आता है। राजद की तरफ से पटना सहित अन्य जिलों में लगे कई पोस्टरों से लालू-राबड़ी तो गायब हैं ही तेजप्रताप या मीसा भारती भी नजर नही आ रहे।
माना जा रहा है कि यह एक खास रणनीति के तहत है जिसमे लालू के चेहरे से फोकस हटा कर तेजस्वी पर करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा लालू की बात होते ही बीजेपी-जदयू जंगलराज की याद दिलाते हैं ऐसे में पोस्टर से लालू के हटने को उस छवि से भी निकलने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही पटना की सड़कों पर एक पोस्टर लगा दिखा था जिसमे लालू को जेल में बंद दिखाया गया था वहीं कैप्शन दिया गया था-एक ऐसा परिवार जो बिहार पर है भार। अब इसका जवाब देते हुए तेजस्वी के चेहरे के साथ राजद ने अपने पोस्टर में लिखा है-नई सोच-नया बिहार, युवा सरकार, अबकी बार। अब देखना है इन पोस्टर वॉर में किसे कितना फायदा होता है।
यह भी पढ़ें चुनावी चूर्ण बाँटते नीतीश की तस्वीर शेयर कर बोले लालू, वर्चुअल-फर्चुअल नही एक्चुअल में बताओ..
यह भी पढ़ें पहली डिजिटल रैली में गरजे नीतीश, कहा-बिहार को लालटेन की जरूरत नही, पढ़ें
यह भी पढ़ें नीतीश के मंत्री को तेजस्वी का सहारा, जदयू से निकाले गए तो आरजेडी में हुए शामिल
