राजद विधायक और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप एक बार फिर अपने पुराने रुख पर कायम नजर आ रहे हैं। दिल्ली-मथुरा से पटना लौटते ही एक बार फिर पार्टी में पोस्टर वार शुरू हो गया है।
इन पोस्टरों में लिखा गया कि बिहार में का बा….नीतीशे कुमार बा। ऐसे ही एक दूसरे पोस्टर में पीएम मोदी और नीतीश कुमार को डबल इंजन के तौर पर दौड़ता दिखाया गया।
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों अपर हैं। कोरोना काल मे रैली और सीधे प्रत्यक्ष जनसंवाद बेशक कम हुए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है।