जदयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, लिखा-बिहार में का बा, नीतीशे कुमार बा…

बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान एक सवाल हर तरफ था कि बिहार में का बा? बीजेपी की तरफ से इसका जवाब एक गाने के माध्यम से दिया भी गया था अब जबकि नतीजों के एलान के साथ तस्वीर साफ हो चली है कि बिहार में कौन होगा तो एक बार फिर जदयू ने पोस्टर के माध्यम से जवाब दिया है कि बिहार में का बा?

पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर एक के बाद एक कई पोस्टर कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाये गए। इन पोस्टरों में लिखा गया कि बिहार में का बा….नीतीशे कुमार बा। ऐसे ही एक दूसरे पोस्टर में पीएम मोदी और नीतीश कुमार को डबल इंजन के तौर पर दौड़ता दिखाया गया। आपको बता दें कि पीएम मोदी बिहार में नीतीश और केंद्र में अपनी सरकार को डबल इंजन की सरकार करार दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *