बिहार को आज मिलेगी नई रोपवे की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बांका में बौंसी मंदार पर्वत पर रोपवे का उद्घाटन करेंगे जो बिहार का दूसरा रोपवे होगा। आशा जताई जा रही है कि मंदार पर्वत स्थित रोपवे का उद्घाटन होने से यहां पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

जदयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, लिखा-बिहार में का बा, नीतीशे कुमार बा…

इन पोस्टरों में लिखा गया कि बिहार में का बा….नीतीशे कुमार बा। ऐसे ही एक दूसरे पोस्टर में पीएम मोदी और नीतीश कुमार को डबल इंजन के तौर पर दौड़ता दिखाया गया।

Bihar Election Results Live- देखें कौन कहाँ से जीता, किस सीट पर कितने राउंड की मतगणना बाकी, क्या बोले ओवैसी

रुझानों में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है वहीं महागठबंधन भी कुछ ही सीटों से पीछे है।

मंच टूटने से घायल हुए पप्पू यादव, हाथ मे आया फ्रैक्चर, देखें तस्वीरें और वीडियो

जनअधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव मुज़्ज़फरपुर के मीनापुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ देख पप्पू काफी उत्साहित भी नजर आ रहे थे। हालांकि जब वह माइक पकड़ विरोधियों पर हमलावर थे उसी दौरान मंच टूट गया। इस घटना में पप्पू यादव समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

बिहार चुनाव-पहले चरण में 53.54 फीसदी मतदान, सबसे आगे रहा बांका, देखें हर सीट पर मतदान का हाल

पहले चरण में राज्य के 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए। सबसे ज्यादा 59.57 फीसदी वोटिंग बांका में हुई है वहीं मुंगेर में सबसे कम 47.36 फीसदी वोटिंग हुई है।

बीजेपी की पहली सूची में 27 नाम, भागलपुर सीट पर अब भी सस्पेंस, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के एलान और पहले चरण की अधिसूचना जारी हुए काफी वक्त बीत चुका है। पहले चरण के नामांकन के लिए दलों और उनके उम्मीदवारों के पास आज को छोड़ दें तो सिर्फ दो दिन का वक़्त शेष है।

बीजेपी में शामिल हुईं श्रेयसी सिंह, इस सीट से हो सकती हैं उम्मीदवार, एलान कल

श्रेयसी सिंह ने आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें भूपेंद्र यादव ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने पहुंची। माना जा रहा है कि वह बाँका या अमरपुर विधानसभा से बीजेपी की प्रत्याशी हो सकती हैं।

बिहार- पीएम ने दिया पेट्रोलियम प्रोजेक्ट्स का तोहफा, बाँका और चंपारण को मिली खास सौगात

पीएम ने आज पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन का बांका तक विस्तार, बांका में इंडियन ऑयल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और चंपारण में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण किया।

बिहार- बाँका पुलिस की बड़ी सफलता, एम्बुलेंस से बरामद हुई शराब

बिहार का बाँका जिला मानो शराब तस्करों का गढ़ बन गया है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद से झारखंड से सटे इस जिले के मार्गों से लगातार शराब का बरामद होने तो कुछ इसी तरफ इशारा करता है। आज एक बार फिर बिहार के बाँका जिले की बौंसी थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब बरामद किया है। शराब की यह खेप झारखंड से बिहार लाई जा रही थी।

बिहार- बाँका में नहर में डूबने से 4 बच्चियों की मौत

बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को नहर में स्नान करने गई चार सहेलियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह बच्चियां कर्मा धर्मा पर्व के अवसर पर गांव के नजदीक के अंगिया बांध पर स्नान करने गईं थी। इसी दौरान वह गहरे पानी मे चली गईं और डूब गईं।

पुलिस का इससे विभत्स चेहरा शायद ही नजर आए, यह अपने विभाग के नही तो आपके क्या होंगे?

सिपाही को उसी के साथियों ने एक डीएसपी रैंक के अधिकारी के कहने पर इतना पीटा की वह मर गया। और तो और इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश हुई लेकिन अब मामले ने न सिर्फ तूल पकड़ लिया है बल्कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह तक से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।