बीजेपी की पहली सूची में 27 नाम, भागलपुर सीट पर अब भी सस्पेंस, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के एलान और पहले चरण की अधिसूचना जारी हुए काफी वक्त बीत चुका है। पहले चरण के नामांकन के लिए दलों और उनके उम्मीदवारों के पास आज को छोड़ दें तो सिर्फ दो दिन का वक़्त शेष है।

राजद और जदयू जैसे कई दल कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं हालांकि बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों में अब भी सस्पेंस की स्थिति नजर आ रही है। बीजेपी से मिल रही जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों के नाम तय किये जा चुके हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी सिर्फ 27 नामों का औपचारिक एलान किया गया।

पार्टी किसी भी तरह की जल्दबाजी नही करना चाहती है। इसके पीछे की वजह को समझें तो पार्टी को कहीं न कहीं डर है कि नाम का एलान होते ही बागियों की एक बड़ी संख्या सामने आएगी और अगर वह मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ उतरे तो 2015 की तरह कई सीटों पर खेल खराब हो सकता है।

पार्टी की तरफ से जिन 27 सीटों पर नामों का एलान किया गया है उनमें कई हाईप्रोफाइल सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना अभी बाकी है। कुछ सीटों की बात करें तो बीजेपी ने भागलपुर सीट पर सस्पेंस बनाये रखा है। हालांकि बाँका सीट से बिहार सरकार में मंत्री रामनारायण मंडल को टिकट दे दिया गया है।जमुई से श्रेयसी सिंह बीजेपी की उम्मीदवार होंगी वह हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं थी।

देखें सूची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *