रिया चक्रवर्ती को मिली बेल, भाई अभी जेल में रहेगा, नही जा सकेंगी विदेश, जानें

ड्रग्स मामले में पिछले एक महीने से जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आज बॉम्बे हाइकोर्ट से जमानत मिल गई है। रिया के अलावा सैम्युल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी है। जबकि रिया के भाई शोविक और अब्दुल बासित की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।


कोर्ट ने रिया को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई है।  कोर्ट ने कहा- रिया को जेल से रिहा होने के बाद अपना पासपोर्ट जमा करवाना होगा। वह बिना इजाजत विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगी।

यदि वह मुंबई से बाहर जाती हैं तो उन्हें इससे पहले जांच अधिकारी को इस बारे में सूचित करना होगा। साथ ही पुलिस स्टेशन में हर 10 दिन के दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना होगी।


आपको बता दें कि इससे पहले कल एक लोअर कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाते हुए 20 अक्टूबर ताल कर दी थी। कोर्ट में एनसीबी ने रिया की जमानत का विरोध किया और कहा कि रिया और शोविक ड्रग्स सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य हैं और कई हाई सोसाइटी लोगों और ड्रग्स सप्लायर्स से जुड़े हैं। 

हालांकि रिया के वकील ने इसका विरोध किया और कहा कि रिया के सुशांत में लाइफ से एंट्री से पहले ही वह ड्रग्स लेते थे। इस बात की तस्दीक तीन अभिनेत्रियां कर चुकी हैं। वह खुद के लिए ड्रग्स नही मंगाती थी। 

सुशांत राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती को अबतो जेल जाना पड़ेगा, जेल की रोटी खानी पड़ेगी

ड्रग्स खरीदने,बेचने और इस्तेमाल करने में शामिल हैं रिया चक्रवर्ती, बढ़ेगी मुसीबत, पढ़ें

ड्रग्स खरीदने,बेचने और इस्तेमाल करने में शामिल हैं रिया चक्रवर्ती, बढ़ेगी मुसीबत, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *