ड्रग्स मामले में पिछले एक महीने से जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आज बॉम्बे हाइकोर्ट से जमानत मिल गई है। रिया के अलावा सैम्युल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी है। जबकि रिया के भाई शोविक और अब्दुल बासित की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।