बिहार चुनाव: श्रेयसी सिंह जमुई से बड़े अंतर से जीतीं, विजय प्रकाश हारे

जमुई विधानसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी विजय प्रकाश को हराकर जीत दर्ज की है. श्रेयसी सिंह का यह पहला चुनाव था. श्रेयसी सिंह  40 हज़ार वोटों के अंतर से विजय प्रकाश को मात दी.

श्रेयसी सिंह को जहां 79156 वोट मिले वहीँ विजय प्रकाश को मात्र 38147 वोट ही मिले. तीसरे स्थान पर RLSP  के जन अधिकार पार्टी के मोहम्मद शमशाद रहे जिन्हे 17733 वोट ही मिले.

 आपको बतादें की श्रेयसी सिंह  एक इंटरनेशनल शूटर है. श्रेयसी सिंह का राजनीति से पुराना नाता रहा है. उनके पिता दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रहे थे। मां पुतुल सिंह भी सांसद रहीं हैं.

श्रेयसी 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. इन्हे अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

बिहार चुनाव: मोकामा से बाहुबली और RJD के नेता अनंत सिंह फिर से बने विधायक

बिहार चुनाव: दरभंगा ग्रामीण सीट RJD के ललित कुमार यादव जीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *