मंत्रिमंडल के बड़े बदलाव, जानें कौन किस कमेटी में हुआ शामिल

भाजपा की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रोन्नति किए गए सात मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जिसे मिलाकर कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। विस्तार से पहले कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 53 थी जिनमें से 12 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

अभिनेता आमिर खान के ऊपर भाजपा सांसद के बिगड़े बोल

मध्यप्रदेश के मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता के बिगड़े बोल देखने को मिले। विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत की बात कहते हुए उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को घेरा।

प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे वाराणसी का दौरा, ये सब देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 8 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा 15 जुलाई का बताया जा रहा है जहां वह 5 घंटे का समय बिताएंगे। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट चुका है।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) के रूप में कार्यभार संभाला

जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर)के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा के साथ कार्यभार संभाला।

ओवैसी द्वारा गाजी की मजार पर चादरपोशी को भाजपा ने बताया राष्ट्रद्रोह

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को बहराइच पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 2022 का चुनाव पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है।

किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, किसका बढ़ा कद और किसे मिली नई जिम्मेदारी, जानें

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नए मंत्रियों में 15 कैबिनेट हुआ 28 राज्य मंत्री बने एवं 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। बुधवार को हुए बहुप्रतीक्षित फेरबदल और विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली एवं सभी को मंत्रालय का प्रभार सौंप दिया गया है।

बड़े नामों को कैबिनेट से हटा पीएम मोदी ने दिया संदेश, नाम बड़े और दर्शन छोटे का फॉर्मूला नही चलेगा

मोदी सरकार 2.0 का कैबिनेट विस्तार अंततः हो गया। यह कैबिनेट विस्तार कई मामलों में अहम है। एक तरफ इस मंत्रिमंडल विस्तार में जहां कई बड़े नामों को मंत्री पद से हटाया गया

कैबिनेट मंत्रिमंडल के लिए जारी हुए नाम, यह है पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री की मंत्रिमंडल में फेरबदल का पूरा खाका तैयार होकर सामने आ गया है जिसके तहत 43 मंत्री शाम 6 बजे शपथ लेंगे। इस फेरबदल से पहले कुल 12 मंत्रियों ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है जिसमें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बीच मंत्रियों का इस्तीफे की खबरें आने लगी है। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि ‘निशंक’ के ओएसडी अजय बिष्ट ने की है।

अब भाजपा सांसद रवि किशन ने दी असदुद्दीन ओवैसी को खुलेआम चुनौती

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत बनी हुई है। ऐसे में पहले ही असदुद्दीन ओवैसी योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे चुके हैं। इसी को लेकर अब गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है जिसमें ओवैसी को महाराज जी यानी योगी आदित्यनाथ को छू कर दिखाने की चुनौती दे रहे हैं।

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के चुनाव के बाद कई वरिष्ठ मंत्री असहज आए नजर

देहरादून में हुई भाजपा विधायक दल मंडल की बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। आज रविवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह होना था जिससे पहले कुछ विधायकों ने अपनी नाराजगी जताई है।

बसपा के किनारा करने के बाद दलित वोटरों में सेंध लगाने के लिए इस पार्टी के साथ आए एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपना रुख पहले ही साफ करते हुए कह दिया है कि प्रदेश में वह किसी के साथ गठबंधन में नहीं है। यहां तक कि पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल के सिवा वह अन्य किसी भी प्रदेश में किसी भी दल के साथ नहीं जुड़ी हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा द्वारा 300 से अधिक सीटें जीतने की जताई आशा,विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरी तरह से आश्वासन देते हुए कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। बाकी पार्टियों के बारे में उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ सकते हैं, रोड पर भाषण बाजी कर सकते हैं,लेकिन जनता के दिलों को जीतने के लिए उन सभी को अभी 25 साल और इंतजार करना होगा।

आप नेताओं पर गुजरात में हुआ हमला, भाजपा को ठहराया दोषी

आम आदमी पार्टी(आप) के नेता इसुदान गढ़वी के काफिले पर बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ में उनकी ‘जन संवाद यात्रा’ के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। आप ने आरोप लगाया कि नेताओं इसुदान गढ़वी, प्रवीण राम, महेश सवानी और अन्य के काफिले पर बुधवार को भाजपा की तरफ से हमला किया गया, हालांकि भाजपा ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

मोदी मंत्रिमंडल में बदलाव के नए संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय हर क्षेत्र में छवि सुधारने को लेकर तत्पर दिख रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर राज्य के विभिन्न दलों के 14 नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी करते दिखाई दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना पर फिर डाले डोरे, कहा- जल्द गिरेगी उद्धव सरकार

महाराष्ट्र में बीजेपी सत्ता से बाहर है। राज्य में महा विकास अघाड़ी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में है। यह गठबंधन शिवसेना ने बीजेपी का साथ छोड़कर और एनसीपी और कांग्रेस का दामन थाम कर बनाया था।