पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। देहरादून में भाजपा विधायक मंडल दल की हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।

धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री हैं। पुष्कर सिंह धामी एक युवा नेता के तौर पर जाने जाते हैं। पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में जन्मे धामी उधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं। वह आरएसएस की पृष्ठभूमि के नेता है और दो बार बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा “मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी का धन्यवाद करना चाहूंगा।”

राजभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को उन्होंने एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए उससे लड़ने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। कल यानी रविवार को 5 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *