प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे वाराणसी का दौरा, ये सब देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 8 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा 15 जुलाई का बताया जा रहा है जहां वह 5 घंटे का समय बिताएंगे। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट चुका है।

वाराणसी में प्रधानमंत्री करीब 750 करोड़ रुपए की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण और 417 करोड रुपए की ढाई दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। हालांकि शुक्रवार की देर रात तक पीएमओ(प्रधानमंत्री ऑफिस) की ओर से वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मंथन जारी रहा।

इसमें पीएमओ की ओर से 15 जुलाई की तिथि प्रस्तावित की गई है जबकि प्रशासन 17 या 18 जुलाई का आगमन का सुझाव दे रहा है। प्रधानमंत्री परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर से करेंगे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 30 नवंबर 2020 को वाराणसी दौरे पर आए थे और इस दौरान उन्होंने राजातालाब-हड़िया सिक्सलेन परियोजना की सौगात दी थी।

इससे करीब 22 दिन पहले 8 नवंबर को पीएम मोदी ने करीब एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण भी किया था। श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी बाबा दरबार से गंगधार का दर्शन करेंगे।

उनके काशी आगमन के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसे लेकर ज्ञानवापी प्रवेश द्वार को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है और मंदिर परिसर में चुनार के लाल पत्थरों को बिछाने का काम भी अंतिम दौर में चल रहा है और आशा है कि उनके आगमन से पहले यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। वह गंगा में क्रूज संचालन के साथ ही सड़कों के सौंदर्यीकरण परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे।

गंगा में क्रूज के साथ ही दो रो-रो सर्विस की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने के बाद इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा आशापुर रेलवे फ्लाईओवर और सुल्तानपुर-वाराणसी, घाघरा ब्रिज-वाराणसी, व वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे की भी सौगात मिलेगी।

डीजीपी मुकुंद गोयल ने बताया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, जहां कहीं भी कार्यक्रम फाइनल होगा, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

Read More

  1. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किए नए निर्देश, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर है मामला
  2. उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा
  3. ओमप्रकाश राजभर के लिए महंगा पड़ा गाजी की मजार पर जाना, ईट पत्थर से मारने की मिली धमकी
  4. आज से फिर शुरू होगा जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम
  5. राजद ने चिराग पासवान पर फिर डाले डोरे, अब श्याम रजक पहुंचे मुलाकात करने
  6. उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नीति 2021 का ड्राफ्ट हुआ तैयार

4 thoughts on “प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे वाराणसी का दौरा, ये सब देंगे सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *