कैबिनेट मंत्रिमंडल के लिए जारी हुए नाम, यह है पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री की मंत्रिमंडल में फेरबदल का पूरा खाका तैयार होकर सामने आ गया है जिसके तहत 43 मंत्री शाम 6 बजे शपथ लेंगे। इस फेरबदल से पहले कुल 12 मंत्रियों ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है जिसमें

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’,

श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार,

रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा,

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन,

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे,

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी,

शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे,

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी,

वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो,

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राव साहेब दानवे और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत के नाम शामिल हैं।

आज 43 मंत्री मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण करेंगे जिसमें नारायण राणे,सर्बानंद सोनोवाल,डॉ. वीरेंद्र कुमार,ज्योतिरादित्य सिंधिया,रामचंद्र प्रसाद सिंह,अश्विनी वैष्णव,पशुपति कुमार पारस,किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह,हरदीप सिंह पुरी,मनसुख मंडाविया,भूपेंदर यादव,परषोत्तम रुपाला,जी किशन रेड्डी,अनुराग सिंह ठाकुर,पंकज चौधरी,अनुप्रिया सिंह पटेल,सत्यपाल सिंह बघेल,राजीव चंद्रशेखर,शोभा करांडलाजे,भानु प्रताप सिंह वर्मा,दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी,अन्नपूर्णा देवी,ए नारायणस्वामी,कौशल किशोर,अजय भट्ट,बीएल वर्मा,अजय कुमार,चौहान देवसिंह,भगवंत खुबा,कपिल मोरेश्वर पाटिल,प्रतिमा भौमिक,सुभाष सरकार,भागवत किशनराव कराड,राजकुमार रंजन सिंह,भारती प्रवीण पवार,बिश्वेश्वर तुडु,शांतनु ठाकुर,मुंजपारा महेंद्रभाई,जॉन बरला,डॉ. एल मुरुगन,नीशीथ प्रमाणिक के नाम हैं। जारी किए गए मंत्रियों के लिस्ट में जदयू, एलजेपी और अपना दल जैसी पार्टियां शामिल है।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत पांच मंत्रियों को प्रमोशन दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा सात तो गुजरात से पांच मंत्री बनाए जा रहे हैं। अब तक संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे भूपेंद्र यादव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

इस विस्तार को लेकर कांग्रेस मंत्री मल्लिकार्जुन खरगे ने आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार चुनावों को देखते हुए लोगों को भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार यह सब कुछ अपने हित के लिए कर रही है।

Read More

  1. मायावती ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बताया मुख में राम, बगल में छुरी जैसा
  2. एसबीआई की जारी रिपोर्ट में अगस्त तक कोरोना के तीसरे लहर का किया गया दावा
  3. असम के मुख्यमंत्री ने जारी बयान में आरोपियों को गोली मारने को बताया सही पैटर्न
  4. राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल
  5. नहीं रहे मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार
  6. देश की पहली फास्टैग सुविधा दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट स्टेशन पर हुई शुरू, यात्रियों को मिलेगा लाभ
  7. जदयू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए दिया ‘बिहार फार्मूला’
  8. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दिया इस्तीफा

2 thoughts on “कैबिनेट मंत्रिमंडल के लिए जारी हुए नाम, यह है पूरी लिस्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *