किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, किसका बढ़ा कद और किसे मिली नई जिम्मेदारी, जानें

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नए मंत्रियों में 15 कैबिनेट हुआ 28 राज्य मंत्री बने एवं 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। बुधवार को हुए बहुप्रतीक्षित फेरबदल और विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली एवं सभी को मंत्रालय का प्रभार सौंप दिया गया है।

सात वर्तमान राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाकर शामिल किया गया है वहीं नई टीम में 8 नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। 32 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मंत्रिपरिषद में हुए इस विस्तार में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश को मिला है जहां से सात सांसदों को शामिल किया गया है। साथ ही युवा व महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। बताते हैं कि किसे कौन सा मंत्रालय संभालने को मिला :-

राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय

अमित शाह – गृह और सहकारिता मंत्रालय

नितिन गडकरी – सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय निर्मला सीतारमण – वित्त, कॉर्पोरेट मंत्रालय

नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि मंत्रालय

एस जयशंकर – विदेश मंत्रालय

अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामलों का मंत्रालय

स्मृति ईरानी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

पीयूष गोयल – उपभोक्ता कल्याण, कपड़ा व वाणिज्य मंत्रालय

धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्रालय

प्रहलाद जोशी – संसदीय मामले, कोयला व खनन मंत्रालय

नारायण राणे – सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय

सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी, आयुष मंत्रालय

मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय

डॉ वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया – नागरिक उड्डयन मंत्रालय रामचंद्र प्रसाद सिंह – इस्पात मंत्रालय

पशुपति कुमार पारस – खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

गजेंद्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्रालय

किरेन रिजिजू – कानून व न्याय मंत्रालय

राजकुमार सिंह – ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मनसुख मंडाविया – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन, उर्वरक मंत्रालय

भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन श्रम,रोजगार मंत्रालय

महेंद्र नाथ पांडे – भारी उद्योग मंत्रालय

पुरुषोत्तम रुपाला – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

जी किशन रेड्डी – संस्कृति, पर्यटन, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय

अनुराग सिंह ठाकुर – सूचना व प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्रालय

सभी नए मंत्रियों को 15 अगस्त तक दिल्ली में रहने का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “मैं आज शपथ लेने वाले सभी सहभागियों को बधाई देता हूं।

हम जन आकांक्षाओं को पूरा करने और मजबूत व समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम करना जारी रखेंगे।” आज कैबिनेट की बैठक होनी है।

Read More

  1. राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल
  2. नहीं रहे मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार
  3. जदयू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए दिया ‘बिहार फार्मूला’
  4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दिया इस्तीफा
  5. कैबिनेट मंत्रिमंडल के लिए जारी हुए नाम, यह है पूरी लिस्ट
  6. हुलास पांडे बने लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष
  7. बड़े नामों को कैबिनेट से हटा पीएम मोदी ने दिया संदेश, नाम बड़े और दर्शन छोटे का फॉर्मूला नही चलेगा

4 thoughts on “किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, किसका बढ़ा कद और किसे मिली नई जिम्मेदारी, जानें”

  1. Pingback: Anonymous

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *