मंत्रिमंडल के बड़े बदलाव, जानें कौन किस कमेटी में हुआ शामिल

भाजपा की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रोन्नति किए गए सात मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जिसे मिलाकर कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। विस्तार से पहले कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 53 थी जिनमें से 12 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल कमेटी में अर्जुन मुंडा, विरेंद्र कुमार, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर की एंट्री हुई है, जिसकी कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र के हाथ में है।

इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ से जुड़ी हुई मंत्रिमंडल कमेटी में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव शामिल हुए हैं। यह कमेटी प्रधानमंत्री की अगुवाई में काम करती है।

रोजगार और स्किल से जुड़े मंत्रिमंडल में धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, हरदीप पुरी, आरसीपी सिंह की एंट्री हुई है, जिसक कमान भी प्रधानमंत्री के पास है। 

वहीं नियुक्ति, सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल कमेटी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी. किशन रेड्डी को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। ज्ञात हो कि किशन रेड्डी इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे।

Read More

  1. तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को दी इतिहास की दुहाई
  2. बिहार में शिक्षकों के नौकरी पर लटकी तलवार, दस्तावेज नहीं जमा कराने पर जा सकती है नौकरियां
  3. जल्द ही नई फिल्म में दिखाई देंगी कृति सेनन, बताई कब और कहां होगी रिलीज
  4. बिहार में ‘जनता दरबार’ में युवक लेकर आया ब्लैक फंगस की समस्या
  5. किसान नेता राकेश टिकैत ने नकारी चुनाव लड़ने की बात

5 thoughts on “मंत्रिमंडल के बड़े बदलाव, जानें कौन किस कमेटी में हुआ शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *