विक्रांत मेसी की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘हसीन दिलरुबा’ रिलीज़ हुई है और अब उनकी एक और फ़िल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर आ चुका है जिसका नाम है ’14 फ़ेरे’। यह एक सिंपल रोमांटिक कॉमेडी है जो कॉमेडी जनरेट करते हुए जातिवाद/इंटरकास्ट मैरिज में आने वाली समस्याओं पर रोशनी डालती है।
फिल्म की कहानी के बारे में बताए तो वह है बिहार के रहने वाले संजय लाल सिंह (विक्रांत मेसी) और जयपुर की रहने वाली अदिती (कृति खरबंदा) की। दोनों की मुलाकात दिल्ली में कॉलेज में होती है।
पहले दोनों एक दूसरे को परेशान करते हैं लेकिन फिर दोनों की दोस्ती हो जाती है। इसे प्यार में बदलने में भी ज्यादा देर नहीं लगती और इसके बाद दोनों शादी करने का फैसला लेते हैं।
संजय सिंह के रोल में हैं विक्रांत मेसी जो कि तेज़ी से स्टारडम की सीढियां चढ़ रहे हैं। इनके अपोज़िट हैं अभिनेत्री कृति खरबंदा, उनके पिता के रोल में हैं विनीत कुमार जो ‘लापतागंज’, ‘द्रोहकाल’ जैसे टीवी शोज़ और फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।
इन्हीं के साथ गौहर खान, जमील खान,जो ‘गुल्लक’, ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ में नजर आए थे, भी दिखाई देंगे। 14 फेरे को ‘उड़ान’,’चिंटू का बर्थडे’ जैसी फ़िल्में लिखने वाले देवांशु सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी कहानी लिखी है राइटर मनोज कलवानी ने।
यह 23 जुलाई को ज़ी 5 (ओटीटी प्लेटफार्म) पर रिलीज़ होगी। मूवी को प्रड्यूस भी ज़ी5 ने ही किया है। ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी सारा ड्रामा और मनोरंजन दर्शकों को मिलने वाला है।
Read More
- तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को दी इतिहास की दुहाई
- बिहार में शिक्षकों के नौकरी पर लटकी तलवार, दस्तावेज नहीं जमा कराने पर जा सकती है नौकरियां
- जल्द ही नई फिल्म में दिखाई देंगी कृति सेनन, बताई कब और कहां होगी रिलीज
- बिहार में ‘जनता दरबार’ में युवक लेकर आया ब्लैक फंगस की समस्या
- किसान नेता राकेश टिकैत ने नकारी चुनाव लड़ने की बात
- मंत्रिमंडल के बड़े बदलाव, जानें कौन किस कमेटी में हुआ शामिल

One thought on “’14 फेरे’ के जरिए विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा करेंगे खूब मनोरंजन”