’14 फेरे’ के जरिए विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा करेंगे खूब मनोरंजन

विक्रांत मेसी की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘हसीन दिलरुबा’ रिलीज़ हुई है और अब उनकी एक और फ़िल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर आ चुका है जिसका नाम है ’14 फ़ेरे’। यह एक सिंपल रोमांटिक कॉमेडी है जो कॉमेडी जनरेट करते हुए जातिवाद/इंटरकास्ट मैरिज में आने वाली समस्याओं पर रोशनी डालती है।

फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ जारी

अजय देवगन की नई फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड करने लगा। ट्रेलर की शुरुआत 1971 में गुजरात के भुज के साथ होती है जिसके बाद दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्तानी वायुसेना भारतीय एयरबेस पर अचानक हमला कर देती है और भारतीय सेना इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देती है।