अजय देवगन की नई फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड करने लगा। ट्रेलर की शुरुआत 1971 में गुजरात के भुज के साथ होती है जिसके बाद दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्तानी वायुसेना भारतीय एयरबेस पर अचानक हमला कर देती है और भारतीय सेना इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देती है।
ट्रेलर में मिसाइल लॉन्च से लेकर युद्धपोतों पर हमले और बहुत कुछ है। ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले, 13 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस वीआईपी पर रिलीज होगी। अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
1971 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई पर बनी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं जिन्होंने भुज में एयरबेस तैयार किया था। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का 32 सेकंड का टीजर शेयर किया था जिसमें उनके आवाज़ में ‘मेरे मरने का मातम मत करना, मैंने खुद ये शहादत चुनी है।
मैं जीता हूं मरने के लिए, मेरा नाम है सिपाही’ डायलाॅग सुनने को मिलता है। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई।’
Read More
