पर्यटन में आई तेज़ी के बीच गृह मंत्रालय ने कोरोना की लहर से किया सावधान

कोरोना की स्थिति को ताक पर रखकर पहाड़ों और हिल स्टेशनों के बीच पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस लापरवाही को देखते हुए गृह मंत्रालय ने शनिवार को आठ राज्यों के साथ बैठक बुलाते हुए कहा कि यह ध्यान देने की जरूरत है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मास्क लगाना और दूरी बनाना अभी भी नियमित रूप से उतना ही जरूरी है।

गृह मंत्रालय के सेक्रेटरी ए के भल्ला और स्वास्थ्य मंत्रालय के सेक्रेटरी राजेश भूषण द्वारा बुलाई गई बैठक में गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, और उत्तराखंड के उच्च अधिकारियों के साथ कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष वीके पॉल, आठों राज्यों के स्वास्थ्य के चीफ सेक्रेटरी और डायरेक्टर-जनरल ऑफ पुलिस एंड प्रिंसिपल (सेक्रेटरी) भी शामिल थे।

बैठक में कोविड के लहर की देखरेख और टीकाकरण के हालात पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह कहा गया कि देश में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दूसरी लहर अलग-अलग स्तर पर है और कुल मिलाकर संक्रमण दर में गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक है, जो चिंता की बात है। केंद्र ने राज्यों को ‘टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेट और कोविड प्रोटोकॉल को पालन’ करने का निर्देश दिया है।

राज्यों को यह निर्धारित करना चाहिए कि एक जगह,एक समय पर कितने लोग साथ में इकट्ठा हो सकते हैं, जगह-जगह साइन और बोर्ड लगने चाहिए, और आरटी-पीसीआर जांच में तेजी लाई जानी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि “जैसे यह निर्देश दिए गए हैं कि, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में अधिक ध्यान की जरूरत है, गोवा में बीचों के पास निर्देशों के पालन का ध्यान रखना होगा और उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में झरने, बाज़ार और तालाब जैसी जगहों पर अधिक कड़े नियमों की जरूरत होगी।” 

यह बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में की गई मंत्रियों के साथ बैठक, के कुछ दिनों बाद ही बुलाई गई है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि “पिछले कुछ दिनों से ऐसी तस्वीरें देखी जा रही हैं जिनमें पर्यटक बिना मास्क और सामाजिक दूरी बनाए हुए नजर आ रहे हैं। ऐसी लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं की जा सकती क्योंकि एक छोटी-सी चूक हमारी लड़ाई को कमजोर कर सकती है।” 

Read More

  1. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किए नए निर्देश, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर है मामला
  2. उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा
  3. ओमप्रकाश राजभर के लिए महंगा पड़ा गाजी की मजार पर जाना, ईट पत्थर से मारने की मिली धमकी
  4. आज से फिर शुरू होगा जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम
  5. राजद ने चिराग पासवान पर फिर डाले डोरे, अब श्याम रजक पहुंचे मुलाकात करने
  6. उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नीति 2021 का ड्राफ्ट हुआ तैयार
  7. प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे वाराणसी का दौरा, ये सब देंगे सौगात
  8. अभिनेता आमिर खान के ऊपर भाजपा सांसद के बिगड़े बोल

One thought on “पर्यटन में आई तेज़ी के बीच गृह मंत्रालय ने कोरोना की लहर से किया सावधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *