पर्यटन में आई तेज़ी के बीच गृह मंत्रालय ने कोरोना की लहर से किया सावधान

कोरोना की स्थिति को ताक पर रखकर पहाड़ों और हिल स्टेशनों के बीच पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस लापरवाही को देखते हुए गृह मंत्रालय ने शनिवार को आठ राज्यों के साथ बैठक बुलाते हुए कहा कि यह ध्यान देने की जरूरत है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मास्क लगाना और दूरी बनाना अभी भी नियमित रूप से उतना ही जरूरी है

लड़का बिना चश्मे के नही पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

शादी ब्याह के मामलों में धोखाधड़ी का शिकार होना आम बात है। आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती है जिसमें वर या वधू पक्ष को एक दूसरे के अनचाहे राज़ या तो शादी के दिन या फिर शादी के सालों बाद पता चलते हैं

ऑक्सीजन की डिमांड को लेकर घिरे केजरीवाल, ज्यादा मांग को लेकर SC की कमिटी ने उठाए सवाल

अप्रैल मई के महीने में देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन, बेड की उपलब्धता और कोरोना के रोगियों के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयों में भारी कमी देखी गई थी। ज्ञात हो कि 20 अप्रैल, 2021 को 24 घंटे में दिल्ली के अंदर, कोरोना के 28,000 नए दर्ज किए गए थे। ऐसी स्थिति को मद्देनजर रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से दिल्ली को हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई करने का आदेश सुनाया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस जरूरत को करीब 900 मीट्रिक टन तक जाने की बात कही थी।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए कोरोना से संक्रमित, पढ़ें

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उनके कार्यालय की तरफ से साझा की गई है। केरल गवर्नर के ट्विटर हैंडल से जानकारी उनके पीआरओ की तरफ से साझा की गई है।