लड़का बिना चश्मे के नही पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

शादी ब्याह के मामलों में धोखाधड़ी का शिकार होना आम बात है। आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती है जिसमें वर या वधू पक्ष को एक दूसरे के अनचाहे राज़ या तो शादी के दिन या फिर शादी के सालों बाद पता चलते हैं।

ऐसे ही एक घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में देखने को मिली जहां लड़की ने दूल्हे की नज़र कमजोर होने की बात पता चलने पर शादी करने से मना कर दिया। मामला यह है कि जमालपुर गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना का रिश्ता बंसी गांव के पढ़े-लिखे लड़के, शिवम के साथ तय किया। 20 जून यानी की शादी के दिन लड़की और उसके परिवार को होने वाले दूल्हे के हर वक्त चश्मा पहने रहने के कारण कमजोर नज़र पर शक हुआ।

यह देखते हुए लड़की ने उसे बिना चश्मे के हिंदी अखबार पढ़ने को कहा जो कि वह नहीं कर पाया। यह जानने के बाद कि लड़के को चश्मे के बिना कुछ भी दिखाई नहीं देता लड़की ने शादी करने से मना कर दिया । साथ ही लड़की के परिवार वालों ने इन सब के दौरान 5,00,000 रुपए के नुकसान होने की भी बात कही और दहेज के रूप में दिए गए रुपए और मोटरसाइकिल भी वापस करने की मांग की।

वर पक्ष की तरफ से मना करने पर इसे लेकर औरैया कोतवाली के पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *