पर्यटन में आई तेज़ी के बीच गृह मंत्रालय ने कोरोना की लहर से किया सावधान

कोरोना की स्थिति को ताक पर रखकर पहाड़ों और हिल स्टेशनों के बीच पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस लापरवाही को देखते हुए गृह मंत्रालय ने शनिवार को आठ राज्यों के साथ बैठक बुलाते हुए कहा कि यह ध्यान देने की जरूरत है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मास्क लगाना और दूरी बनाना अभी भी नियमित रूप से उतना ही जरूरी है

लड़का बिना चश्मे के नही पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

शादी ब्याह के मामलों में धोखाधड़ी का शिकार होना आम बात है। आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती है जिसमें वर या वधू पक्ष को एक दूसरे के अनचाहे राज़ या तो शादी के दिन या फिर शादी के सालों बाद पता चलते हैं

ऑक्सीजन की डिमांड को लेकर घिरे केजरीवाल, ज्यादा मांग को लेकर SC की कमिटी ने उठाए सवाल

अप्रैल मई के महीने में देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन, बेड की उपलब्धता और कोरोना के रोगियों के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयों में भारी कमी देखी गई थी। ज्ञात हो कि 20 अप्रैल, 2021 को 24 घंटे में दिल्ली के अंदर, कोरोना के 28,000 नए दर्ज किए गए थे। ऐसी स्थिति को मद्देनजर रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से दिल्ली को हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई करने का आदेश सुनाया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस जरूरत को करीब 900 मीट्रिक टन तक जाने की बात कही थी।

मणिपुर में भारत-म्‍यांमार सीमा पर जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजनाओं की शुरुआत

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री श्री एन. बी‍रेन सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत 2 ग्रामों के लिए दो जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया है। भारत-म्‍यांमार सीमा पर बसे ये दोनों गांव काफी दूरस्‍थ हैं और कभी पूरी तरह उग्रवाद प्रभावित थे लेकिन अब यहां जल जीवन मिशन के तहत पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है।

अब छोटे और न दिखने वाले कीटाणुओं से मुक्त होंगे फल और सब्जी, आइपीएफटी ने विकसित किए नए कीटाणुनाशक

पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाली कोविड-19 महामारी के समय में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन व पेट्रोरसायन विभाग के अंतर्गत आने वाले स्वायत्त संस्थान कीटनाशक सूत्रीकरण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईपीएफटी) ने सतह और फल एवं सब्जियों को कीटाणु मुक्त करने के लिए दो नए कीटाणुनाशक स्प्रे सफलतापूर्वक विकसित किए हैं।

कोरोना वैक्सीन पर राहुल गांधी बोले- सरकार की लापरवाही चिंताजनक

अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस की तरफ से कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। यह बयान दिया है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने। राहुल ने अपने बयान में कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत सरकार की लापरवाही चिंताजनक है।