जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर)के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा के साथ कार्यभार संभाला।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में जीवन के सभी क्षेत्रों में पूर्वोत्तर में जिस प्रकार से विकास हुआ हैवह अविश्वसनीय और अभूतपूर्व दोनों हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वे पूर्वोत्तर क्षेत्र की सभी लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास में इस अवसर पर उपस्थित पूर्व डोनर मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को उनकी शानदार भूमिका के लिए भी धन्यवाद दिया।
केंद्रीय डोनर राज्य मंत्री, श्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र में जिस प्रकार से विकास हुआ हैउससे पूरा देश वाकिफ है, विशेष रूप से कनेक्टिविटी के क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि श्री रेड्डी के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आने वाले वर्षों में डोनर मंत्रालय नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि वे श्री मोदी जी द्वारा उनको दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
इससे पहले डोनर मंत्रालय में सचिव, डॉ इंद्रजीत सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्रालय में मंत्रियों का स्वागत किया और एक संक्षिप्त प्रस्तुति प्रदान की।
Source: PTI
Read More
- बड़े नामों को कैबिनेट से हटा पीएम मोदी ने दिया संदेश, नाम बड़े और दर्शन छोटे का फॉर्मूला नही चलेगा
- किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, किसका बढ़ा कद और किसे मिली नई जिम्मेदारी, जानें
- उत्तर प्रदेश में प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी की इंट्री बढ़ा सकती है टेंशन
- सरकार से विवाद के बीच में नियमों के पालन के लिए ट्विटर ने मांगा आठ हफ्तों का अधिक समय
- डीआरडीओ और एआईसीटीई ने रक्षा प्रौद्योगिकी में नियमित मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कार्यक्रम शुरू किया
- अजय भट्ट ने रक्षा राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला
- ओवैसी द्वारा गाजी की मजार पर चादरपोशी को भाजपा ने बताया राष्ट्रद्रोह
