केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना पर फिर डाले डोरे, कहा- जल्द गिरेगी उद्धव सरकार

महाराष्ट्र में बीजेपी सत्ता से बाहर है। राज्य में महा विकास अघाड़ी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में है। यह गठबंधन शिवसेना ने बीजेपी का साथ छोड़कर और एनसीपी और कांग्रेस का दामन थाम कर बनाया था।

इस सरकार को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं कि क्या सब ठीक चल रहा है? इसका जवाब है जब तक सरकार चल रही है सब ठीक है वरना कहने को बातें तो बहुत हैं जो लगातार फ़िज़ाओं में तैरती रहती हैं।

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आज महाराष्ट्र सरकार को लेकर न सिर्फ एक भविष्यवाणी की बल्कि शिवसेना को बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का न्योता तक दे दिया। एक बयान में आठवले ने कहा,’ शिवसेना को वापस BJP के साथ आना चाहिए। उद्धव ठाकरे एक साल और मुख्यमंत्री पद पर बने रहे।

उसके बाद ढाई साल देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शिवसेना को अपने विचार को बदलने की ज़रूरत है। मुझे लगता है कि कुछ दिनों के बाद यह सरकार गिर जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *