देहरादून में हुई भाजपा विधायक दल मंडल की बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। आज रविवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह होना था जिससे पहले कुछ विधायकों ने अपनी नाराजगी जताई है।
पार्टी के कुछ नेताओं की नाराजगी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने यह कहते हुए स्पष्ट की कि वह भले नाराज नहीं लेकिन हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज नाराज हैं। उन्होंने आगे कहा कि फोन आने पर वह शपथ ग्रहण समारोह में जरूर शामिल होंगे और बाकी दोनों मंत्रियों को उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष से बात करने की नसीहत देते हुए कहा कि नाराजगी से काम नहीं चलेगा।
नाराजगी के खबरों के बीच नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतपाल महाराज से उनके डालनवाला स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट थी की। वहीं विरोध के स्वरों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है, जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, महामंत्री संगठन अजय कुमार और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की मौजूदगी बताई जा रही है।
मंत्री धनसिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल और यतीश्वरानंद भी बैठक के लिए पहुंचे हैं। अटकलें ऐसे में बताई जा रही है कि मंत्री सतपाल महाराज दिल्ली पहुंचे हैं जिनके साथ 35 और विधायक इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
बताया यह जा रहा है कि भाजपा के कई वरिष्ठ मंत्री ने मुख्यमंत्री के अधीन मंत्री पद संभालने के कारण असहज महसूस कर रहे हैं। शाम में शपथ ग्रहण के बाद ही यह साफ होगा कि कौन-कौन मंत्रिमंडल में बना हुआ है।

2 thoughts on “उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के चुनाव के बाद कई वरिष्ठ मंत्री असहज आए नजर”