राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में नए राज्यपालों को नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत आठ राज्यपालों की नियुक्ति हुई है जिनमें थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का, डॉ हरीबाबू कम्भामपति को मिजोरम का, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या को त्रिपुरा का, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का, और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल का पद सौंपा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत का मंत्री पद अब खत्म हो चुका है और वह अब कर्नाटक के राज्यपाल की कुर्सी संभालेंगे।

इसके साथ ही यह स्पष्ट हो चुका है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली एक बड़ी बैठक को आज टाल दिया गया है।

Read More

  1. प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें याद किया
  2. लॉन्च के लिए तैयार सैमसंग गैलेक्सी एफ22, यह होंगे संभावित फीचर्स और कीमत
  3. ओवरसाइज टीशर्ट में देखी गई करीना कपूर खान, बेहद सस्ती है कीमत
  4. बिहार में जारी हुआ नया अनलॉक, शैक्षणिक संस्थान खोलने की मिली अनुमति
  5. मायावती ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बताया मुख में राम, बगल में छुरी जैसा
  6. एसबीआई की जारी रिपोर्ट में अगस्त तक कोरोना के तीसरे लहर का किया गया दावा
  7. असम के मुख्यमंत्री ने जारी बयान में आरोपियों को गोली मारने को बताया सही पैटर्न

5 thoughts on “राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *