खास प्रेसिडेंशियल ट्रेन से दिल्ली से कानपुर पहुंचेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दिल्ली से कानपुर की तीन दिन की यात्रा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। इस यात्रा में उनकी पत्नी सविता कोविंद भी उनके साथ मौजूद हैं।राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 25 जून को दोपहर 12:45 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई जो कि 5 घंटे बाद यानी कि करीब साढ़े सात बजे पहुंचेगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज उन्हें राष्ट्रपति भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की बधाई दी

पैगम्बर मुहम्मद ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देकर दुनिया को इंसानियत की राह दिखाई। वे बराबरी और मेल-जोल पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहते थे।

राष्‍ट्रपति ने के. आर. नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्‍ट्रपति श्री के. आर. नारायण को उनकी जयंती (27 अक्‍टूबर, 2020) के अवसर पर आज राष्‍ट्रपति भवन में उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रामविलास पासवान का कल होगा अंतिम संस्कार, आज शाम 3 बजे पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शाम 3 बजे के करीब पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लेकर जाय जायेगा जहां उन्हें कल सुबह तक लोक जनशक्ति पार्टी के ऑफिस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा. शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मोदी की सुरक्षा को और मजबूत बनाने आज भारत की धरती पर उतरेगा ‘एयर इंडिया वन’, एयरफोर्स वन की तर्ज पर हुआ तैयार, मिसाइल डिफेंस सिस्टम से है लैस

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार हवा में भी प्रधानमन्त्री मोदी की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए आज एअर इंडिया वन भारत भारत पहुँच रहा है.. अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस विमान को अमरीका के राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन की तर्ज़ पर बनाया गया है. VVIP सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने विशेष रूप से दो चौड़ी बॉडी के बोइंग 777-300ERs तैयार करवाए है. एक विमान प्रधानमंत्री के लिए होगा और दूसरा राष्ट्रपति के लिए.

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर राज्यपालों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि आज, पढ़ें किसने क्या कहा

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। लोग उन्हें अलग अलग माध्यमों और तरीकों से याद कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम सम्बोधन, पढ़ें

74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, देश-विदेश में रह रहे, भारत के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं!

गाज़ीपुर के मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, हार गए थे 2019 लोकसभा चुनाव

2019 के चुनावों में मिली हार के बाद से वह राजनीति में तटस्थ चल रहे थे।उनकी छवि एक ईमानदार राजनेता की रही है।